Sunday, February 15, 2026

नगर निगम कोरबा में पानी के लिए तरस रहे हैं मोहल्लेवासी,जानकारी होने के बावजूद भी जिम्मेदार लोगों को नहीं है सरोकार…..

Must Read

कोरबा :- नगर निगम कोरबा दादरखुर्द के शिव मोहल्ला से बजरंग चौक मानिकपुर रोड़ तक इन दिनों नगर निगम द्वारा पानी निकासी के लिए नाली निर्माण का काम करवाया जा रहा है ठेकेदार ने नाली बनाने के लिए जेसीबी मशीन से खोदाई किया है जिससे बिछाई गई पानी की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त होकर टुट गया जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया आनन फानन में निगम के कर्मचारी ने क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत तो कर दिया गया लेकिन अभी भी बजरंग चौक मोहल्ले वासियों के घर तक पहुंचने वाले क्षतिग्रस्त पाईप लाईन में सुधार नही किया गया जिससे लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है लोग रोज दूर दराज से पीने के लिए पानी लाने को मजबूर हैं लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम कोरबा जिम्मेदार अधिकारियों के दे चुके हैं लेकिन लगभग एक महिना बीतने को है फिर भी लोगों को मूलभूत पानी जैसी आवश्यक सुविधा के लिए परेशान होना पड़ रहा है यह किसी विडम्बना से कम नहीं है नगर निगम लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में नाकाम साबित हो रही है!

ठेकेदार नाली निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से कर रहा जिससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है नाली के लिए खोदे गए गढ्डे के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी हुई है!

    Latest News

    कनकेश्वरधाम में महाशिवरात्रि महामेला 15 से जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में उमड़ेंगे श्रद्धालु

     स्वयंभू भुंईफोड़ कनकेश्वर महादेव के दर्शन हेतु उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु, 15 फरवरी से वार्षिक मेले का शुभारंभकनकी:- हसदेव नदी...

    More Articles Like This