मुख्यमंत्री पद को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान

Must Read

मुख्यमंत्री पद को लेकर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का बयान

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के मुख्यमंत्री पद को लेकर बयान सामने आते रहते हैं। वे इस मसले पर कभी खुलकर कुछ नहीं कहते लेकिन कई मौको पर मुख्यमंत्री नहीं बन पाने का दर्द छलककर सामने आ ही जाता हैं। बहरहाल सीएम पद को लेकर उन्होंने फिर इस बार मीडिया के सवालों का जवाब दिया हैं। इस बार उन्होंने कहा हैं की वह कब मुख्यमंत्री बनेंगे उन्हें नहीं पता लेकिन मिडिया ने उन्हें सीएम जरूर बना दिया हैं।

बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की अभी तक जो परिस्थिति बनी हुई है, वह खुद नहीं जानते की वह कब मुख्यमंत्री बनेंगे। सिंहदेव ने कहा की उन्होंने राजनीति में आने का कभी नहीं सोचा था, लेकिन वे विधायक बने, नेता प्रतिपक्ष बने और सीएम के लिए भी नाम चल पड़ा। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा की मीडिया ने उन्हें जरूर सीएम बना दिया हैं।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This