स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में निकली भर्ती

Must Read

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में निकली भर्ती

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से संचालित आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर बंपर भर्तियां निकली है। आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल में करीब 79 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

दुर्ग जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षक और गैर शिक्षक के कई पद खाली हैं। शिक्षा विभाग ने 79 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए जो शैक्षणिक पद हैं उसमें व्याख्याता, प्रधान पाठक, शिक्षक, सहायक शिक्षक, विज्ञान प्रयोगशाला और ग्रंथपाल ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी से एनओसी लेना होगा।

इन स्कूलों में जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें व्याख्याता हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक, रसायन, सामाजिक विज्ञान, भूगोल, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति और वाणिज्य के एक-एक पद खाली हैं। इसी तरह प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, कला और सहायक शिक्षक के लिए गणित के साथ ही सहायक विज्ञान प्रयोग शाला और ग्रंथपाल के लिए एक-एक पद स्वीकृत है। जो शिक्षक इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं। वो एनओसी प्राप्त करने के बाद शासन की वेबसाइट durg.gov.in में जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन को लेकर पूरी जानकारी आपको यहां से मिल जाएगी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This