Raped a woman after first befriending her and luring her into marriage
जगदलपुर। शादी का प्रलोभन देकर महिला से शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले युवक पर बस्तर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला थाना बोधघाट क्षेत्र का हैं।
पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शादी का प्रलोभन देकर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी पर बस्तर पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि धरमपुरा निवासी न्यूटन विश्वाश के द्वारा पावर हाउस निवासी महिला से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले के खिलाफ अपराध क़ायम कर उपरोक्त आरोपी न्यूटन पिता निरंजन कुमार के द्वारा अपराध करना कबूल करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय न्यायलय में पेश किया गया।
नाम आरोपी –
1.न्यूटन विश्वाश पिता निरंजन कुमार उम्र 27 वर्ष निवासी धरमपुरा जगदलपुर