खून से लथपथ महिला के साथ दुष्कर्म,हैवानियत की सारी हदें पार

Must Read

खून से लथपथ महिला के साथ दुष्कर्म,हैवानियत की सारी हदें पार

महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां आरोपियों ने पहले तो महिला को घायल किया और खून से लथपथ महिला के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर के खापा थाना क्षेत्र के सुरेवानी गांव की रहने वाली महिला के साथ आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। महिला उस वक्त खेत पर काम कर रही थी। महिला अकेले ही थी और आसपास के खेतों पर भी कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाकर गांव के ही रहने वाले दिनेश उईके, नंदकिशोर उईकेऔर सिद्धार्थ पाटिल महिला के पास पहुंचे और तीनों ने महिला के साथ जोर जबरदस्ती शुरू की महिला ने जब इसका विरोध किया तो महिला पर कुल्हाड़ी से वार किया गया और महिला खून से लथपथ घायल होकर खेत पर गिर गई तब तीनों आरोपियों ने खून से लथपथ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और घटनास्थल से फरार हो गए महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जब लोगों ने महिला के शव को खेत पर पड़ा देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और गांव के लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान पुलिस को तीनों आरोपियों के बारे में जानकारी मिली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This