यात्रियों से भरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसी, 10 से ज्यादा लोग हुए घायल

Must Read

यात्रियों से भरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर में जा घुसी, 10 से ज्यादा लोग हुए घायल

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही – बस हादसे में 12 लोग घायल हो गये। घटना उस वक्त हुई, जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर घर में जा घुसी। इस घटना में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डाक्टरों की तरफ से उनका इलाज किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी भट्ट ट्रेवल्स की बस बांधामुड़ा रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक घर में घुस गयी। बस के टक्कर से पूरा घर धाराशायी हो गया।

इधर स्थानीय लोगों ने तुरंत ही घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं मौके पर गौरेला पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी।

Latest News

20 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया समर्पण

संवाददात धीरज मेहरा. छत्तीसगढ़ दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहे...

More Articles Like This