155 देशों के पवित्र जल से होगा रामलला का अभिषेक

Must Read

155 देशों के पवित्र जल से होगा रामलला का अभिषेक

राम जन्मभूमि में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है। राम लला के गर्भगृह की बीम रखने का काम भी शुरू हो चुका है। अगले महीने से छत डालने का काम भी शुरू हो जाएगा। वही राम लला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी 2024 में करने की तैयारी है। भव्य गर्भ गृह में रामलला का अभिषेक विश्व भर की पवित्र नदियों एवं तीर्थों के जल से किए जाने की योजना है। अब तक विश्व के 155 देशों से पवित्र जल एकत्र किया जा चुका है।

राम मंदिर के लिए दुनिया भर से पानी एकत्र करने का अभियान दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष विजय जौली द्वारा शुरू किया गया था। इस अभियान के क्रम में अब तक सात महाद्वीपों के 155 देशों के पवित्र जल को एकत्र किया जा चुका है। विजय जौली बृहस्पतिवार को अयोध्या आ रहे हैं वह रामलला का दर्शन करने के साथ-साथ श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और दुनिया भर से पवित्र जल एकत्र करने की अपनी योजना को भी मीडिया के साथ साझा करेंगे।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This