Ramcharit Manas: रामचरित मानस के पाठ से पहले जरूर ध्यान रखें ये बातें, तभी प्राप्त कर सकेंगे पूर्ण फल

Must Read

रामचरित मानस को हिंदू धर्म के प्रमुख धार्मिक ग्रंथों में शामिल किया जाता है। इनके रोजाना पाठ से जीवन में अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। रामचरित मानस व्यक्ति को कई अच्छी शिक्षाएं भी प्रदान करता है। ऐसे में यदि आप भी इसका पाठ करते हैं तो इससे पहले इससे जुड़े कुछ नियम जरूर जान लेने चाहिए ताकि व्यक्ति को केवल इसके अच्छे परिणाम ही प्राप्त हों।

  1. कई घरों में किया जाता है रामचरित मानस का पाठ।
  2. रोजाना इसके पाठ से मिलते हैं अद्भुत फायदे।
  3. भगवान राम और माता सीता की बनी रहती है कृपा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई हिंदू अनुयायियों के घरों में रोजाना रामचरितमानस का पाठ  किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि रोजाना इसके पाठ से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है और साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इसके पाठ से संबंधित कुछ जरूरी नियम।

रामचरित मानस का पाठ करने से पहले उस स्थान को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए, जहां आप पाठ करने वाले हैं। इसके बाद चौकी पर साफ-सुथरा वस्त्र बिछाएं और उसपर भगवान राम की प्रतिमा स्थापित करें। पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी का आह्वान करें और इसके बाद गणेश जी का आह्वान करें। इसके बाद रामचरितमानस का पाठ शुरू करें। जहां तक संभव हो सके वहां तक पाठ करें और इसके बाद विराम देते हुए राम जी की आरती करें। अगले दिन इसी क्रम से वहीं से पाठ दोबारा शुरू कर दें।

Latest News

नक्सलियों को सप्लाई देने वाले दो सहयोगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संवाददाता धीरज मेहरा.छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में चलाए जा रहा है नक्सल...

More Articles Like This