Friday, January 16, 2026

रामनगरी अयोध्या: दीपोत्सव के लिए राम मंदिर परिसर सात जोन में विभाजित, 51 हजार दीपों से जगमगाएगी दिव्यता

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

अयोध्या। राम मंदिर परिसर में दीपोत्सव की भव्य तैयारियों के तहत पूरे क्षेत्र को सात जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में 100-100 दीपों की कतारें सजाई जाएंगी, जिनकी आकृति विशेष रूप से तैयार की गई है। दीपोत्सव के अवसर पर बुधवार शाम को करीब 51 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे, जो तीन घंटे तक जलते रहेंगे।

सजावट की जिम्मेदारी 300 स्वयंसेवकों को सौंपी गई है, जो दोपहर एक बजे से मंदिर में प्रवेश कर रंगोली बनाने का कार्य करेंगे। वहीं, दीप सज्जा के लिए यात्री सुविधा केंद्र, कीर्तन मंडप, यज्ञशाला, और कुबेर टीला जैसे प्रमुख स्थान जोन केंद्र बनाए गए हैं।

इसके अलावा गर्भगृह में शीशे से ढंके हुए 200 दीप भी जलाए जाएंगे, और राम मंदिर के सभी मंडपों में फूलों की सुंदर रंगोली बनाई जाएगी। मंदिर में एक विशेष दीपावली कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां आशु शुक्ल, नरेंद्र, डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय, इंद्रप्रकाश तिवारी, केके तिवारी, सूर्यप्रताप और शैलेंद्र शुक्ल की टीम जोन में दीपोत्सव की समन्वित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

Latest News

Aaj Ka Rashifal : आज कैसा रहेगा आपका दिन? इन राशियों के लिए शुरू होगा शुभ समय

Aaj Ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज 16 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक...

More Articles Like This