अनियमित संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन की सौगात,सभी संविदा कर्मचारियों का नियमि​तीकरण किया जाएगा

Must Read

अनियमित संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन की सौगात,सभी संविदा कर्मचारियों का नियमि​तीकरण किया जाएगा

लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे अनियमित और संविदा कर्मचारियों का इंतजार अब खत्म हो गया है। खुद सीएम ने अनियमित संविदा कर्मचारियों को रक्षाबंधन की सौगात देते हुए कहा है कि सभी संविदा कर्मचारियों का नियमि​तीकरण किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने 317 कर्मचारियों को भी नियमितीकरण की सोगात दी है। बता दें कि सीएम ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान 300 से अधिक अनियमित कर्मचारियों को ​नियुक्ति पत्र सौंपी है।

दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नाग पंचमी के मौके पर एमसीडी के कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान के लिए नगर निगम द्वारा आयोजित एक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले मैंने सबको ये गारंटी दिया था की कर्मचारियों को नियमित करूंगा, वो आज मैं कर रहा हूं। मैं जो कहता हूं, वो करता हूं। नियमित करना बहुत बड़ा काम है, बाकि लोगों को भी नियमित किया जायेगा। थोड़ा समय लग सकता है लेकिन सबको नियमित किया जायेगा।

Latest News

BJP सांसद सुभाष बराला की कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, चुनाव प्रचार से लौटते वक्त पेड़ से टकराई कार

भाजपा  के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सुभाष बराला हरियाणा ...

More Articles Like This