पंचतत्व में विलीन हुई राजमाता माधवी राजे सिंधिया

Must Read

पंचतत्व में विलीन हुई राजमाता माधवी राजे सिंधिया

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां राजमाता माधवी राजे अब पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। ग्वालियर राजघराने की परंपरा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया है। बेटे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राजसी परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक कर्मकांड पूरे किए और उन्हे मुखाग्नि दी।

बता दें कि माधवी राजे सिंधिया (76) का बुधवार को निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार थी और दिल्ली के एम्स में भर्ती थी। गुरुवार सुबह उनकी पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर लाई गई। यहां रानी महल में लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इसके बाद अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें कई वीवीआईपी के साथ ही आमजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं।

राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन के बाद दिल्ली में सिंधिया निवास पर उनके अंतिम दर्शन के दौरान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के साथ मां की पार्थिव देह के पास खड़े नजर आ रहे हैं और मां के जाने का गम उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। तो वहीं प्रियदर्शनी राजे सिंधिया की आंखों से आंसू छलक रहे हैं।

Latest News

Pitra Paksha 2024: पितृ पक्ष में आपको सपने में दिखे ये सभी चीजें तो जाने क्या है इसका इशारा

पितृपक्ष शुरू हो चुका है. 2 अक्टूबर तक पितरों के श्राद्ध और तर्पण किए जा सकेंगे. इस दौरान अगर,...

More Articles Like This