Wednesday, February 25, 2026

Raipur Conversion Case : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, पुलिस कर रही जांच

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां कथित धर्मांतरण के अड्डे का भंडाफोड़ बजरंग दल की टीम ने किया है। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया।

Administrative Meeting : अवकाश के दिन भी काम मोड में सरकार: सीएम साय ने समय से पहले शुरू कराई कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि जनता से रिश्ता इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी में कुछ जवान संदिग्ध लोगों को पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर में धर्मांतरण की गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह छापेमारी की गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है।

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    Latest News

    भाजपा सरकार का बजट से गाँव गरीब किसान को कोई फायदा नहीं-गिरधर जायसवाल

    सकती -वरिष्ठ कॉग्रेस नेता विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आज विधानसभा सत्र के दौरान पेश...

    More Articles Like This