रायपुर सहित प्रदेश के कई स्थानों में हुई बारिश.. कुछ स्थानों में तापमान पहुंचा 30 के नीचे.. आज भी बारिश के आसार

Must Read

Rain occurred in many places of the state including Raipur.. 

रायपुर। गरज-चमक के साथ आज रात रायपुर में बारिश हुई। वही मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, पेंड्रारोड और अंबिकापुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। इस वजह से सभी जगहों पर दिन का तापमान ज्यादातर जगहों पर 30 डिग्री या उससे नीचे पहुंच गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से चार कम है।

CG Job Alert : 1377 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, देखे पूरी डिटेल

मौसम बदलने से पहले यहां पारा 40 डिग्री से ऊपर चल रहा था। एक ही दिन में पारा करीब 10 डिग्री तक गिर गया। बिलासपुर में 30.4 डिग्री रहा। यह नार्मल से 9 डिग्री कम है। अंबिकापुर और पेंड्रारोड में तापमान में सबसे ज्यादा गिरवाट दर्ज की गई है। राजनांदगांव और बस्तर में ही दिन का तापमान ज्यादा नहीं बदला।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 2 दिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कहीं-कहीं पर ओले भी गिर सकते हैं। वहीं दो दिन बाद तेज अंधड़ चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है।

Latest News

नाट्य समीक्षा: “क्रॉस पर्पज” नागपुर में मन मोह लेता है

नागपुर, 21 सितंबर 2024 – कल रात शहर ने अल्बर्ट कैमस के "क्रॉस पर्पज" का एक शक्तिशाली प्रदर्शन देखा,...

More Articles Like This