Rain accompanied by thunder and lightning in many parts of Chhattisgarh, heavy drop in temperature
छत्तीसगढ़ में पिछले 2-3 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां कई जिलों में बादल छाए हुए है। वहीं कई हिस्सों में बारिश भी हुए है। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर में गरज चम के साथ बारिश शुरू हुई है। वहीं राजधानी के आसपास इलाकों में भी बारिश हो रही है।
बताया जा रहा है कि द्रोणिका की वजह प्रदेश में मौसम बदला हुआ है और बारिश हो रही है। आज भी कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का आसार है।
आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक ओर प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है। वहीं दूसरी ओर ठंडी हवाएं भी चल रही है। जिससे तापमान में गिरावट भी आई है। बेमौसम हो रही इस बारिश में फसलों का भी नुकसान होने का आसार है।