रेलकर्मी की पत्नी ने फेसबुक LIVE आकर लगाई फांसी:रसूखदारों की छेड़छाड़-गुंडागर्दी से थी तंग, पड़ोसी, डॉक्टर, हाईकोर्ट के वकील समेत कई लोगों का जिक्र

Must Read

मैं प्रियंका सिंह आत्महत्या कर रही हूं। मेरी मौत की जिम्मेदार पप्पू यादव निवासी श्रीकांत वर्मा मार्ग, नागू राव, मेरे पड़ोसी डॉक्टर अजीत मिश्रा समर्पण क्लीनिक, हाईकोर्ट एडवोकेट दीप्ति शुक्ला, बिलासपुर निवासी सांई दरबार, अनिल शुक्ला साई दरबार का पंडित, पंडित का बेटा है। ये बातें सुसाइड से पहले प्रियंका सिंह ने फेसबुक लाइव में कही है।

इसके साथ ही प्रियंका ने विवेक अग्रवाल और विक्की अग्रवाल श्री राम ज्वेलर्स का मालिक, नागू राव की पत्नी, पप्पू यादव की पत्नी सभी है। इन सभी की छेड़खानी और गुंडागर्दी से परेशान होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रेलकर्मी की पत्नी ने फेसबुक में लाइव आकर फांसी लगा ली। फांसी लगाने से पहले महिला ने शहर के कई बड़े लोगों पर 4 साल से छेड़छाड़ और परेशान करने का आरोप लगाया है। लाइव में कहा कि वह इसके चलते सो नहीं पा रही थी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड से पहले महिला ने फेसबुक पोस्ट कर कुछ लोगों का नाम लिखा है। पोस्ट में महिला ने छेड़छाड़ और गुंडागर्दी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सुसाइड की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रियंका सिंह के घर पहुंची, तब घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर कोई दरवाजा नहीं खोल रहा था। पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रही थी, तभी महिला का पति अपनी ड्यूटी खत्म कर घर आया।

पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया। दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोला। घर के अंदर जाकर फिर से दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस बाहर से आवाज देती रही। थोड़ी देर बाद महिला के पति ने दरवाजा खोला। उसने बताया कि पत्नी ने फांसी लगा ली है।

हैरानी की बात ये है कि जब महिला ने फांसी लगाई, तब महिला की 20 वर्षीया बेटी भी घर के अंदर थी। पुलिस जब दरवाजा खटखटा रही थी, तब महिला की बेटी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिसकर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई। तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया।

फेसबुक लाइव में महिला ने बताया कि पप्पू यादव उनसे लगातार 4 साल से छेड़छाड़ कर रहा है, जिसके चलते पिछले 3 साल से वह सो नहीं पाई है। पप्पू यादव की हरकत में बाकी सभी लोग साथ देते हैं। यह सभी नागू राव की छत पर आकर अपने कपड़े उतार कर उसे अश्लील इशारे करते हैं।

बिलासपुर पुलिस महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
बिलासपुर पुलिस महिला की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

महिला ने बताया कि महिला के अनुसार पिछले 26 फरवरी को इन्हीं लोगों ने बिजली ऑफिस के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर प्रियंका सिंह को उनकी बेटियों समेत घर पर जला देने की साजिश की थी। प्रियंका सिंह का कहना है कि पप्पू यादव और उसके साथी रोजाना उसके घर पर पत्थर मारते हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर अपराधी चाहे कितने भी रसूखदार हो उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक ने प्रेमिका से धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। सुसाइड का लाइव वीडियो भी सामने आया है। वहीं, परिजनों ने लड़की और उसके परिवार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि दोनों ने चोरी-चुपके शादी भी कर ली थी।

Latest News

मां बम्लेश्वरी मंदिर में भगदड़ से महिला की मौत:धमतरी की रहने वाली थी; नवरात्रि में पहली बार डोंगरगढ़ पहुंचे ढाई लाख से ज्यादा श्रद्धालु

छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक महिला...

More Articles Like This