छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, ये जिले शामिल !

Must Read

Rahul Gandhi’s ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ will pass through 7 districts of Chhattisgarh

रायपुर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप तय हो गया है। मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे।

यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से हो रही है। राहुल इस बार कुल 67 दिन यात्रा करेंगे। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा और 337 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे। इससे पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी।

राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिले हैं जहां से यात्रा के गुजर सकती है। हालांकि अभीज छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है।  आपको बता दें कि राहुल जी यह यात्रा छत्तीसगढ़ के कोरबा, जांजगीर, रायगढ़ और सरगुजा संभाग की कुछ जिलों से होकर गुजर सकती है।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This