राहुल गांधी बोले- बेरोजगारी के जिम्मेदार मोदी:बोले- अग्निवीर मजदूर बन जाएंगे, उनका पैसा अडाणी डिफेंस को जा रहा

Must Read

हरियाणा में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी हरियाणा पहुंचे। यहां उन्होंने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में राहुल ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी है। इसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना का उद्देश्य युवाओं को मजदूर बनाना है। उसका पूरा पैसा अडाणी डिफेंस को जा रहा है। जनसभा के दौरान भाजपा की टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए।

इससे पहले राहुल ने नूंह में भी जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि अब मोदी 56 इंच की छाती की बात नहीं करते। उनका चेहरा एकदम बदल गया है।

इसके साथ ही राहुल ने कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। राहुल ने कहा कि भाजपा को वोट मत देना। राज्य की दूसरी छोटी पार्टियों को भी वोट मत देना, क्योंकि वे भाजपा की ही A, B और C पार्टियां हैं। उनमें और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।

राहुल गांधी को मेवाती पगड़ी पहनाई गई।
राहुल गांधी को मेवाती पगड़ी पहनाई गई।

​​​​​नूंह मुस्लिम बाहुल्य इलाका है, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। राहुल गांधी ने यहां से दक्षिण हरियाणा को साधने की कोशिश की। उन्होंने अपने भाषण में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में नफरत फैला रखी है। BJP और RSS मिलकर देश में संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

राहुल ने अंबानी और अडाणी का नाम लिए बिना कहा कि मोदी सरकार ने अपने दोस्तों समेत देश के 20-25 लोगों का अरबों का कर्जा माफ कर दिया, लेकिन किसानों का कितना कर्जा माफ किया? कुछ नहीं किया।

राहुल ने यहां भी अपने अमेरिका दौरे पर मिले हरियाणा के युवकों का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी जी बताएं कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन कैसे बना? प्रदेश के युवा अपने घरों से दूर रहने को मजबूर हैं।

राहुल गांधी का यहां पहुंचने पर मेवाती पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया था। राहुल गांधी के मंच पर कांग्रेस के फिरोजपुर झिरका से उम्मीदवार मामन खान भी मौजूद रहे। मामन खान पर नूंह हिंसा के केस दर्ज है और वह जमानत पर हैं। रैली खत्म होने के बाद राहुल गांधी महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गए।

अग्निवीर नाम दिया है नरेंद्र मोदी जी ने सैनिकों की योजना को, लेकिन कोई जानता है कि इस योजना का लक्ष्य क्या है? किसी को पता है? इनकी योजना है कि 4 जवानों को सेना में लो। इनमें से 3 को 4 साल बाद निकाल दो, 1 को रखेंगे। बाकी 3 मजदूर बन जाएंगे। अग्निवीर का पैसा अडाणी डिफेंस को जा रहा है। इसे आप ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। मजे की बात है कि अडाणी कुछ बनाते ही नहीं। वह बस लेबल लगाते हैं और अग्निवीर स्कीम का पैसा वहां जाता है।

राहुल बोले कि हरियाणा में नशा फैल रहा है। सब जानते हैं। पहले पंजाब में ड्रग्स था। उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती। मोदी जी के दोस्त अडाणी के पोर्ट पर हेरोइन पकड़ी गई। उसके बारे में कोई बात नहीं करता। अडाणी हरियाणा के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है। उसके बारे में कोई भाषण भी नहीं देता।

महेंद्रगढ़ में राहुल ने कहा कि भाजपा संविधान खत्म कर देना चाहती है। RSS इसमें उसका साथ दे रही है। ये सामने आकर इसके बारे में कुछ नहीं बोलेंगे, लेकिन ये जो भी काम करते हैं वह संविधान को कमजोर करने वाला ही होता है।

नूंह में जनसभा करने के बाद राहुल गांधी महेंद्रगढ़ पहुंच गए हैं। उनके साथ पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा और पहलवान बजरंग पूनिया भी मौजूद हैं। यहां आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने भी कांग्रेस के लिए वोट की अपील की।

राहुल बोले क पहले नरेंद्र मोदी 56 इंच की छाती की बात करते थे, लेकिन अब आपने देखा होगा कि उनका चेहरा बदल गया है। अब वह उस बात को नहीं बोलते।

मैंने भी इनकी (भाजपा और अन्य छोटी पार्टियां) गालियां खाई हैं, विरोध झेला है। आपसे ही मुझे शक्ति मिलती है। जो आप मोहब्बत देते हैं, हम उसी से ही मोहब्बत बांट पा रहे हैं।

राहुल बोले कि हरियाणा में छोटी-छोटी पार्टियां घूम रही हैं। ये BJP की A, B और C टीमें हैं। इन्हें वोट मत दीजिए।

सबसे जरूरी बात कांग्रेस के लिए भाईचारा है। ये BJP के लोग, RSS के लोग जहां भी जाते हैं, वहां नफरत फैलाते हैं। नफरत को मिटाना है भाइयों। हिंदुस्तान नफरत का देश नहीं है। मोहब्बत का देश है। इस देश में हम नफरत को नहीं जीतने देंगे। भाईचारा जीतेगा। नफरत से देश कमजोर होता है। दुख फैलता है, डर फैलता है। मोहब्बत की नफरत की काट है।

हो क्या रहा है कि आपका धन आपकी जेबों से निकाला जा रहा है। इसलिए, हरियाणा की कांग्रेस सरकार शुरुआत से ही गरीबों की जेब में पैसा डालने का काम करेगी।

युवाओं ने बताया कि अमेरिका में ही हमें रोजगार मिल सकता है। बड़ी-बड़ी बातें होती हैं। नरेंद्र मोदी जी विकास की बात करेंगे, मगर वह अपने भाषण में ये नहीं समझा सकते हैं कि हरियाणा बेरोजगारी लिस्ट में पहले नंबर पर कैसे पहुंचा? यह नरेंद्र मोदी की देन हैं, वह अरबपतियों की सरकार चलाते हैं। बीस पच्चीस लोगों का उन्होंने सोलह लाख करोड़ का कर्जा माफ किया। किसानों का उन्होंने कितना कर्जा माफ किया, गरीबों का कितना कर्जा माफ किया? किसानों के लिए तीन काले कानून लाए।

सारे अधिकार बीस पच्चीस लोगों के पास पहुंच जाएंगे। कांग्रेस हर चुनाव में विचारधारा की लड़ाई लड़ती है। कुछ दिन पहले मैं अमेरिका गया। वहां मुझसे हरियाणा के युवा मुझसे मिले। उन्होंने अपनी समस्या बताई। उन्होंने मुझे बताया कि हम हरियाणा से भागकर अमेरिका आए हैं। हरियाणा में हमें रोजगार नहीं मिल सकता है। वहां महंगाई की इतनी चोट है, बेरोजगारी इतनी है, इसलिए हम अमेरिका में आए हैं। उन्होंने बताया कि हम 50 लाख रुपए कर्ज लेकर अमेरिका पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने अमेरिका जाने का पूरा रास्ता भी बताया।

हम मोहब्बत की बात करते हैं, जोड़ने की बात करते हैं। वे नफरत फैलाते हैं। देश को तोड़ने का काम करते हैं। यह लड़ाई चुनाव की हो रही है। संविधान दिखते हुए राहुल बोले, इस किसान ने ही हमें अधिकार दिए हैं। ये हिंदुस्तान के हर नागरिक का सम्मान है। इस संविधान को BJP और RSS के लोग खत्म करने में लगे हुए हैं। अगर ये चला गया तो आपके पास गरीबों के पास कुछ नहीं बचेगा।

आपका मूड कैसा है आज? सुनाई नहीं दिया। कांग्रेस का जो कार्यकर्ता होता है न, जो यहां पर आज हजारों खड़े हुए हैं। जंगल में शेर आपको अकेला मिलता है, कांग्रेस में एक साथ मिलेंगे। जो कांग्रेस का कार्यकर्ता है, उसका मैं आपको नेचर समझाना चाहता हूं। वह नफरत को नफरत से नहीं काटता है, वह मोहब्बत से काटता है। उसके दिल में भाईचारा है, उसको आप कितना भी मारो, गाली दो, वह नफरत को मोहबब्त से जवाब देता है। हमने यात्रा की कन्याकुमारी से कश्मीर तक।

आज जो मेवात में तरक्की हुई, वह कांग्रेस के शासनकाल में ही हुई। यहां इतना मजबूत भाईचारा है। हालांकि, इनको लड़ाने के बहुत प्रयास किए गए, लेकिन वह फेल हो गए। कांग्रेस के समय में बहुत काम यहां किया है। 10 सालों में बीजेपी जेजेपी की सरकार में कोई काम नहीं हुआ। आज हरियाणा में बहुत बुरा हाल है। इस चुनाव में सारा हरियाणा आपकी ओर देख रहा है।

नूंह हिंसा की बात करते हुए आफताब अहमद ने कहा कि 31 जुलाई को नूंह में बीजेपी ने षडयंत्र रचने की कोशिश की, लेकिन हमारी खापों और लोगों ने हमारा साथ दिया।

नूंह से उम्मीदवार आफताब अहमद बोले कि पिछले 10 सालों में BJP ने विकास तो रोका ही रोका। इसके बाद यहां नफरत की राजनीति कर माहौल को खराब करने की कोशिश की। इस क्षेत्र को अपने नेतृत्व की जरूरत है। यहां के लोग सिर्फ विकास की ही मांग करते हैं।आपने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी राहुल गांधी का साथ दिया था। इनकी विचारधारा का आपने समर्थन दिया था। आपने संकल्प लिया था कि नफरत की राजनीति नहीं करेंगे। ये महात्मा गांधी की धरती है, यहां उन्हीं की विचारधारा और आपकी विचारधारा ही चलेगी।

इस रैली के जरिए राहुल गांधी नूंह ही नहीं, बल्कि पूरे दक्षिणी हरियाणा को साधने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी की यह दक्षिणी हरियाणा में पहली रैली होगी। इस रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस भी अपना पूरा जोर लगा रही है।

प्रशासन भी प्रोटोकॉल के मुताबिक रैली की सुरक्षा को लेकर तैयारियों में जुटा हुआ है। बुधवार को DC धीरेंद्र खड़गटा व पुलिस कप्तान विजय प्रताप ने अनाज मंडी में रैली स्थल का जायजा लिया था। वहां अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी।

राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के जरिए मेवात में पहुंचेंगे। इस रैली में करीब 30 से 40 हजार लोगों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, रैली के आयोजक पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पहले ही उन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

Latest News

Health Tips: Chai और Cigarette का कॉम्बिनेशन होता है बहुत खतरनाक, जाने ऐसे पीने के नुकसान

अकसर लोग चाय और सिगरेट साथ पीते हैं. खासकर ऑफिस में काम करते-करते रिफ्रेश होने के टी-ब्रेक के दौरान...

More Articles Like This