राहुल ने महाराष्ट्र में दलित के घर खाना बनाया:बैंगन की सब्जी, दाल और भाजी पकाई; कहा- वे क्या खाते हैं, कम लोग जानते

Must Read

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। खाना बनाने का वीडियो उन्होंने सोमवार को X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- दलित किचन के बारे में आज भी बहुत कम लोग जानते हैं।

वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुझे अजय तुकाराम सनदे ने अपने घर बुलाकर किचन में हाथ बंटाने का मौका दिया। हमने मिलकर हरभऱ्याची भाजी बनाई। इसे चने के साग की सब्जी भी कहा जाता है। साथ ही बैंगन की सब्जी और तुअर दाल बनाई।

दलित क्या खाते हैं, कैसे पकाते हैं, कोई नहीं जानता। इसका सामाजिक और राजनीतिक महत्व क्या है, इसके बारे में हमने बात की। भेदभाव और सनदे के निजी अनुभवों पर बात करते हुए हमने दलित खानपान के प्रति जागरूकता की कमी और इस संस्कृति के डॉक्युमेंटेशन के महत्व पर चर्चा की।

सनदे ने राहुल से कहा- किसी के मिलेट्स खाओ बोलने से ये महंगा हो गया। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में मिलेट्स पर जोर देते रहे हैं।

राहुल गांधी ने चने की भाजी बनाने के लिए लहसुन काटा। अजय सनदे ने उन्हें इसकी रेसिपी बताई।
राहुल गांधी ने चने की भाजी बनाने के लिए लहसुन काटा। अजय सनदे ने उन्हें इसकी रेसिपी बताई।
चने की भाजे के साथ राहुल ने तुअर की दाल की रेसिपी भी समझी।
चने की भाजे के साथ राहुल ने तुअर की दाल की रेसिपी भी समझी।
दाल पकने के बाद राहुल ने सनदे की मदद से दाल फ्राई की।
दाल पकने के बाद राहुल ने सनदे की मदद से दाल फ्राई की।
अजय सनदे की पत्नी ने रोटी बनाई। राहुल ने दलित परिवार के साथ मिलकर खाना खाया।
अजय सनदे की पत्नी ने रोटी बनाई। राहुल ने दलित परिवार के साथ मिलकर खाना खाया।

 सनदे और राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर भी चर्चा की। सनदे ने कहा- लहसुन बहुत महंगा हो गया है। कोई बोल रहा है कि मिलेट्स खाओ, मिलेट्स खाओ। उनके खाओ बोलने से हमारा मिलेट्स महंगा हो गया है, जो पहले बहुत सस्ता था।

मैंने कांग्रेस को कभी वोट नहीं दिया। 4 इलेक्शन तक कांग्रेस को वोट नहीं दिया, क्योंकि हमारा बेल्ट शेतकरी कामगारों का था। हम भाजपा को भी कभी वोट नहीं देते। उन्हें कभी देंगे भी नहीं, लेकिन अब शेतकरी पार्टी खत्म हो गई है, इसलिए मैं आपकी भारत जोड़ो यात्रा में भी आया था।

राहुल गांधी ने सनदे परिवार को संविधान की प्रस्तावना की कॉपी दी।
राहुल गांधी ने सनदे परिवार को संविधान की प्रस्तावना की कॉपी दी।

दलित परिवार से राहुल के सवाल-जवाब

 कास्ट सिस्टम को देखने का एक तरीका है, जो मुझसे नीचे है, उसकी स्पेस की मैं रिस्पेक्ट नहीं करूं। मेरे गांव में जो अपर कास्ट हैं, वो क्या खाते हैं, वह मुझे पता है, लेकिन मैं क्या खा रहा हूं, वह किसी को नहीं पता।

 आपको क्या लगता है कि सब कुछ आइडेंटिफिकेशन के लिए किया था, ताकि पता लग जाए कि कौन क्या है। हां, पुराने समय में अगर हाथ में काला धागा बांधा है तो समझ आ जाता था कि यह दलित आदमी है। पिछले 10 साल में भी बहुत शार्पनेस आ गई है। आप क्या खाओगे, यह भी गवर्नमेंट तय करेगी। लोग जानते नहीं है कि आप क्या खाते हो कैसे खाते हो, इसलिए मैं यहां आया हूं।

 आपने किताब में लिखा कि जाति वाला कल्चर आपकी रिक्वेस्ट नहीं करता। इसके बारे में बताइए। एक होता है कि भैया हम आपको छुएंगे ही नही। यह डायरेक्ट डिसरिस्पेक्ट होती है। एक डिसरिस्पेक्ट होती है कि आप जो खाते हैं, वह हमें पसंद नहीं।  मेरा गांव में घर हैं। वहां पड़ोस में अगड़ी जाति के शख्स का घर हैं। वे मेरे घर में आएंगे, लेकिन घर आकर खाना नहीं खाएंगे। चाय भी नहीं पिएंगे। यह स्थिति आज भी है। खाने को धर्म से जोड़ा हुआ है। आप क्या खाते हो, इसलिए आप बड़े हो या छोटे हो।

 घर में लेडीज खाना बनाती हैं। उनका दोगुना काम हो जाता है।  बाबा साहेब ने भी लिखा है कि सब दलित नहीं हैं, लेकिन लेडीज सब दलित हैं। अगर ये बर्तन सवर्ण के घर का है। इसको अगर मैंने छू लिया तो बर्तन को आग में डालने के बाद इस्तेमाल करते थे। ये कोई पुरानी बात नहीं है।

 आपको क्या लगता है कि यह भेदभाव कभी ठीक होगा? नहीं, मुझे नहीं लगता। अब तो और बढ़ता जा रहा है।

साउथ अफ्रीका में चमड़ी के बेसिस पर भेदभाव होता है।  वह बेहतर है, क्योंकि चमड़ी दिखती है। यहां पर तो सब लोग अपनी जाति छिपाते हैं। सरनेम छिपाते हैं। सरनेम चेंज कर देते हैं।

Latest News

चेन्नई एयर शो में 5 की मौत:मंत्री बोले- गर्मी से जान गई; विपक्ष बोला- लोग 10 किमी पैदल चले, पानी नहीं था, CM की...

चेन्नई के मरीना बीच पर रविवार को वायुसेना के एयर शो के दौरान 5 लोगों की मौत हो गई।...

More Articles Like This