राहुल और प्रियंका का फिर होगा छत्तीसगढ़ आगमन, पीएम मोदी कल रहेंगे प्रदेश के दौरे पर

Must Read

Rahul and Priyanka will visit Chhattisgarh again

छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बजने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस अपनी तैयारियों में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होने वाला है। पहले चरण के मतदान से पहले दोनों ही पार्टियों के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। एक तरफ जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज प्रदेश के दौरे पर है, तो वहीं पीएम मोदी कल प्रदेश के दौरे पर आएंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लगातार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं।

इसी कड़ी में एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ प्रवास पर आने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी 3 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे आएगी। इस दौरान प्रियंका गांधी अंतागढ़ और बालोद जाएगी। यहां प्रियंका गांधी दो बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This