पुणे के गरबा किंग की गरबा खेलते वक्त मौत:वीडियो वायरल; दिल्ली में रामलीला के दौरान कलाकार की मौत

Must Read

महाराष्ट्र के पुणे में गरबा करते हुए एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि अशोक माली नाम के व्यक्ति एक बच्चे के साथ गरबा कर रहे हैं। 20 सेकेंड के इस वीडियो में शुरूआती 10 सेकेंड तक सबकुछ ठीक नजर आता है।

11 सेकेंड पर अशोक के नाचने की स्पीड कम होती है। 12 सेकेंड पर वे आगे की तरफ झुकते हैं और 14वें सेकंड पर मुंह के बल जमीन पर जा गिरते हैं।

ये सब इतना जल्दी होता है कि कोई कुछ समझ नहीं पाता और अशोक को गिरने से बचा भी नहीं पाता। लोगों के मुताबिक, बेहोश हुए अशोक को तत्काल ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बच्चे के साथ गरबा करते हुए अशोक माली।
बच्चे के साथ गरबा करते हुए अशोक माली।
सीने में दर्ज उठते ही सुशील बैक स्टेज चले गए थे।
सीने में दर्ज उठते ही सुशील बैक स्टेज चले गए थे।
मृतक सुशील की उम्र 45 साल थी। वे भगवान रात की भूमिका में थे।

पूर्वी दिल्ली के 45 साल के सुशील कौशिक की रामलीला के दौरान दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सुशील भगवान राम की भूमिका निभा रहे थे। वे स्टेज पर एक सीन का अभिनय कर रहे थे, उसी समय यह घटना हुई।

Latest News

**छत्तीसगढ़: 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में किया गया बदलाव**

*रायपुर, 8 अक्टूबर।** छत्तीसगढ़ सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इस संबंध में सामान्य...

More Articles Like This