ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने लिया हिरासत में

Must Read

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां को पुणे पुलिस ने लिया हिरासत में

आईएएस पूजा खेडकर का नाम आजकल काफी सुर्खियों में हैं। उनकी नियुक्ति को लेकर देशभर में घमासान मचा हुआ है। अब इस मामले में एक और नया पहलू सामने आया है। पूजा के बाद अब उनके माता-पिता मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दरअसल, उनके खिलाफ एक स्थानीय किसान को धमकी देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर के खिलाफ यह कार्रवाई भूमि विवाद को लेकर बंदूक लहराकर कुछ लोगों को धमकाने के आरोप में की है। पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। फिलहाल, उन्हें पुणे लाया जा रहा है।

दरअसल, विवादित अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक जमीनी विवाद को लेकर मनोरमा हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

पुणे ग्रामीण एसपी पंकज देशमुख ने बताया, ‘हमने महाड के एक होटल से उन्हें हिरासत में लिया है। उन्हें पुणे लाया जा रहा है। उनसे पूछताछ की जाएगी। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’ बता दें, मनोरमा, उनके पति और मामले के पांच अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

Latest News

Anil Ambani: रिलायंस इंफ्रा में 3 हजार करोड़ रुपये की इक्विटी निवेश

. एक शेयर के एक हिस्से के लिए. यह किया जाएगा. इसमें से 1,104 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस...

More Articles Like This