चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद प्रिंसिपल और बस कंडक्टर गिरफ्तार

Must Read

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद प्रिंसिपल और बस कंडक्टर गिरफ्तार

कांकेर जिले में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म की घिनौनी घटना सामने आई थी जिसके बाद मामला काफी बढ़ गया और उग्र प्रदर्शन होने लगा। इस मामले में ABVP ने प्रदर्शन करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की है। अब बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य और बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच करने जब पुलिस पहुंची तब पता चला कि स्कूल में लगे कैमरे खराब थे। बताया जा रहा है कि रेप के आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन यौन शोषण करने वाला शख्स स्कूल का ही कोई व्यक्ति है। बच्ची बहुत डरी हुई है, इस वजह से वो पुलिस को ठीक से व्यक्ति का नाम नहीं बता पा रही है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है।

Latest News

छत्तीसगढ़ में 13 डिप्टी कलेक्टरों को मिली नियुक्ति, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी किया...

More Articles Like This