Monday, October 27, 2025

प्रधानमंत्री मोदी का बयान: जीएसटी सुधार से बढ़ेगी देश की वैश्विक स्थिति

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जीएसटी में हुए सुधार को लेकर कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर उचित स्थान दिलाने के लिए समय के साथ बदलाव आवश्यक हैं।

पीएम मोदी ने कहा, “समय पर बदलाव के बिना हम अपने देश को आज की वैश्विक स्थिति में उसका उचित स्थान नहीं दिला सकते। मैंने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगली पीढ़ी के सुधार करना बेहद जरूरी है।”

उन्होंने यह भी बताया कि देशवासियों से किए गए वादे के अनुसार इस दिवाली और छठ पूजा से पहले आम जनता को खुशियों की दोहरी बौछार महसूस होगी। जीएसटी सुधार से वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में कमी आएगी, जिससे आम आदमी, किसान और छोटे उद्यमी सीधे लाभान्वित होंगे।

Latest News

कोरबा में मुख्यमंत्री साय का अल्प प्रवास, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार की दोपहर कोरबा पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर उतरा, जहां स्थानीय प्रशासन...

More Articles Like This