Monday, October 20, 2025

पाकिस्तान के साथ तनाव पर तीसरे दिन विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की दी जानकारी

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

नई दिल्ली, 9 मई 2025.भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस वार्ता में विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी उपस्थित रहीं। इससे पहले 7 और 8 मई को भी सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर जानकारी साझा की गई थी।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 8-9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने के उद्देश्य से कई बार हमला किया। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 36 स्थानों पर घुसपैठ की कोशिश की गई और करीब 300 से 400 ड्रोन का उपयोग किया गया, जिनका उद्देश्य खुफिया जानकारी जुटाना और भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों की ताकत को परखना था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले में तुर्किये निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, जिनकी विस्तृत जांच की जा रही है। भारतीय सुरक्षा बलों ने अधिकांश ड्रोन को नष्ट कर दिया और एक यूएवी को भी निष्क्रिय कर दिया गया।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जानकारी दी कि 7 मई की रात 8:30 बजे पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिसमें LoC पर भारी गोलीबारी हुई और कुछ भारतीय जवान घायल हुए। इस दौरान पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद नहीं किया और नागरिकों को मानव ढाल के रूप में प्रयोग किया।

भारतीय वायुसेना ने संयमित और रणनीतिक प्रतिक्रिया देते हुए नागरिक उड्डयन सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। पंजाब सेक्टर में हाई एयर डिफेंस अलर्ट के तहत भारत ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए बंद रखा, जबकि पाकिस्तान की ओर से एक नागरिक विमान दमस से उड़ान भरकर लाहौर तक गया।

भारतीय वायुसेना ने बताया कि भठिंडा आर्मी स्टेशन को टारगेट करने की कोशिश करने वाले पाकिस्तानी UAV को मार गिराया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत की प्रतिक्रिया सैन्य अनुशासन और अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत रही।

Latest News

Dhanteras 2025 : उत्सव के बीच खरीदी का तांता, सोना-चांदी और कारों की बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Dhanteras 2025 :  धनतेरस पर देशभर में खरीदी का नया रिकॉर्ड बना। इस साल लगभग 1 लाख करोड़ रुपये...

More Articles Like This