Sunday, January 18, 2026

President Draupadi Murmu in Ambikapur today : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अंबिकापुर में करेंगी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शिरकत

Must Read
Getting your Trinity Audio player ready...

President Draupadi Murmu in Ambikapur today रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर पहुंचेंगी, जहां वे आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम पूरे सरगुजा अंचल के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि लंबे समय बाद किसी राष्ट्रपति का यहां आगमन हो रहा है।

RBI Portal : धोखाधड़ी वाली निवेश स्कीम का शिकार? RBI पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत

राष्ट्रपति मुर्मू का यह सरगुजा संभाग में दूसरा प्रवास है। इससे पहले, करीब सात दशक पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद अविभाजित सरगुजा के पंडोनगर (सूरजपुर) ग्राम में आए थे। उनके बाद किसी भी राष्ट्रपति का इस अंचल में आगमन न होना इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना को दर्शाता है।

जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और योगदान पर आधारित विभिन्न प्रदर्शनों का अवलोकन करेंगी। सरगुजा क्षेत्र की जनजातीय धरोहर और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने के लिए विशेष आयोजन किए गए हैं।

प्रदेश भर से हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आदिवासी समाज के लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने अंबिकापुर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।

Latest News

*सक्ती: जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई: धान खरीदी में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त, पटवारी शेरसिंह राठिया निलंबित*

सक्ती, 17 जनवरी 2026//धान खरीदी वर्ष 2025–26 के अंतर्गत जिले में पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने के...

More Articles Like This