केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब में गरमा सकती है राजनीति, CM भगवंत मान करेंगे चर्चा

Must Read

आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  को दिल्ली शराब घोटाले केस  में जमानत मिल गई है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद कैबिनेट में फेरबदल हो सकती है। इसको लेकर से सीएम मान अरविंद केजरीवाल से चर्चा करेंगे।

  1. जमानत मिलने पर पंजाब के आप नेताओं ने मनाया जश्न।
  2. CM मान गए दिल्ली, मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट।
  3. मोहिंदर भगत में बनाया जा सकता है मंत्री।दिल्ली आबकारी घोटाले  में जेल में बंद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद अब पंजाब में राजनीति गरमाने के आसार बन गए हैं। उनकी जमानत की खबर मिलते ही सत्ता के गलियारे में कैबिनेट के फेरबदल की संभावना प्रबल हो गई है।कैबिनेट मंत्री मीत हेयर के सांसद बनने के बाद से कैबिनेट में खाली हुए इस पद को भरने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान हाल ही में जालंधर पश्चिमी उपचुनाव में विजेता मोहिंदर भगत को मंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन पार्टी हाईकमान के इशारे के बाद इस सारी प्रक्रिया को रोक दिया गया। कहा गया था कि जो भी गतिविधि होगी, वो केजरीवाल के जेल से बाहर होने के बाद ही होगी।

Latest News

*कोरबा जिले में 96 शिक्षकों की मानदेय पर भर्ती, 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित*

कोरबा। शिक्षा विभाग द्वारा जिले के एकल शिक्षक, शिक्षकविहीन एवं दो शिक्षकीय माध्यमिक शालाओं में 96 शिक्षकों की मानदेय...

More Articles Like This