पुलिस वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को पीछे से मारी टक्कर.. गंभीर रूप से घायल

Must Read

Police vehicle hits husband and wife riding bike from behind

लोरमी। लोरमी थाना क्षेत्र के डिंडोल गांव में पुलिस वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए पति पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दंपत्ति ठोकर लगते ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों का अस्पताल में में भर्ती कराया गया है जहां इलाज जारी है। हादसे में महिला की कमर की हड्डी टूट गई है. वहीं ठोकर मारने के बाद नशे में धुत पुलिस वाहन चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहन में अन्य पुलिस कर्मी भी सवार थे। इस हादसे का सीसीटीवी वीडियो वाइरल हुई। लोरमी थाना क्षेत्र में 26 मार्च की शाम लगभग चार बजे लोरमी थाना क्षेत्र के डिंडोल गांव में बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार पुलिस वाहन ने रौंद दिया। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. उसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल दंपत्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार जारी है।

Latest News

लोन की राशि 5,29,272 रूपये गबन करने वाले ब्रांच मैनेजर को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सूरजपुर। दिनांक 16.03.2024 को देवेन्द्र यादव निवासी ग्राम लौदा, थाना अलीनगर, जिला चंदौली उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी अम्बिकापुर ने थाना...

More Articles Like This