पेशाब पिलाने के साथ महिलाओं के कपड़े पहनाकर अमानवीय कृत्य करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस
मध्यप्रदेश – गुना जिले के ग्राम मावन निवासी एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने के दौरान उसे पेशाब पिलाने, गंजा कर महिलाओं के कपड़े पहनाने के बाद गांव में जुलूस निकालने वाले 4 आरोपियों का पुलिस ने शहर में जुलूस निकाल दिया है। वारदात में शामिल 7 में से 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी को पुलिस अधिकारी भीषण गर्मी के बीच शहर के प्रमुख मार्गों से पैदल लेकर जिला न्यायालय पहंचे और न्यायाधीश के सामने पेश किया।
बता दें कि मावन निवासी महेंद्र बंजारा के खिलाफ 22 मई को राजस्थान निवासी 7 लोगों ने मारपीट की थी। महेंद्र को महिलाओं के कपड़े पहनाकर गांव में घुमाया गया था, उसे पेशाब पिलाई गई थी। महेंद्र बंजारा ने गुना एसपी को आवेदन देकर बताया था कि वह बर्बरता के चलते तनावग्रस्त है और आत्महत्या करने का विचार कर रहा है। एसपी संजीव कुमार सिन्हा के आदेश पर फतेहगढ़ थाने में महेंद्र को अपहृत करने का केस दर्ज किया गया था। आरोपियों में महेंद्र बंजारा का जीजा राकेश भी शामिल है। उसकी पत्नि घर से भाग गई थी। जिसके बदले आरोपी महेंद्र और उसके परिजनों से 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ और आरोपियों ने बंजारा समुदाय में प्रचलित झगड़ा परम्परा का हवाला देते हुए महेंद्र के साथ बर्बरता की।