अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, मालिक से बदला लेने की थी नौकर की हत्या

Must Read

अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, मालिक से बदला लेने की थी नौकर की हत्या

राजनांदगांव- अरिहंत ट्रेडर्स के कर्मचारी सुरेश जोशी की मौत के प्रकरण को पुलिस ने राजफाश कर लिया है। सुरेश की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा घटना के दिन से फरार है। इसने अरिहंत ट्रेडर्स ज्ञानचंद बाफना से रंजिश निकालने के लिए षड़यंत्र रचा और मालिक से रंजिश भुनाने उसके नौकर की हत्या कर दी।

आरोपितों ने मृतक सुरेश को कोल्डिंक्स में विषाक्त पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या की। घटना मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा के फार्म हाउस में अंजाम दिया, जिसके बाद शव को आरोपितों ने पार्रीकला के पास लाकर छोड़ दिया था। फरार मुख्य आरोपित प्रकाश ने अरिहंत ट्रेडर्स के मालिक को ब्लैकमेल करने की साजिश रचकर चारों आरोपितों को शामिल किया था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के सभाकक्ष में एसपी मोहित गर्ग और एएसपी राहुल देव ने हत्या के प्रकरण का राजफाश किया।

पुलिस ने सुरेश की हत्या के आरोपित अंबागढ़ चौकी के छछानपहरी निवासी दयाराम साहू (36 वर्ष), डोंगरगांव महरूम निवासी मनीष खुटेल (21 वर्षीय), राजनांदगांव वार्ड 15 बैला पसरा निवासी नितेश सेन (27 वर्षीय) और बालोद जिले के रानीतराई निवासी प्रेमेंद्र निर्मलकर (37 वर्षीय) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा ने आरोपितों को पैसों का लालच देकर अपने प्लान में शामिल किया था।

घटना बीते 21 नवंबर की है। इसके दूसरे दिन 22 नवंबर को पार्रीकला इंडियन पब्लिक स्कूल के पास अरिहंत ट्रेडर्स के कर्मचारी सुरेश कुमारी जोशी (52 वर्षीय) का शव मिला था। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही थी, तभी 24 नवंबर को अरिहंत ट्रेडर्स के संचालक ज्ञानचंद बाफना ने एक शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने परत दर परत सुरेश की मौत के मामले को राजफाश किया। पहले पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन जांच में षड़यंत्र की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने हत्या के एंगल में जांच की।

घटना के मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा वारदात के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि मुख्य आरोपित प्रकाश गोलछा के खिलाफ थाने में पूर्व में भी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चालान किया गया है। इसी तरह गिरफ्तार आरोपित नितेश सेन भी आदतन बदमाश है। पहले भी कोतवाली थाना में आरोपित नितेश के खिलाफ भी मामला दर्ज है। वहीं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

Latest News

साहू समाज ने आईपीएस अफसर विकास कुमार का किया पुतला दहन

संवाददाता धीरज मेहरा/ छत्तीसगढ़ जगदलपुर प्रदेश में बक्सर कानून व्यवस्था और कवर्धा में पुलिस हिरासत में साहू समाज के...

More Articles Like This