अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घण्टों के अंदर सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घण्टों के अंदर सुलझाया, 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले में दिनांक 20 को हिरोली कोयापारा व टेकापारा के आस-पास ग्रामीणों द्वारा गढ्ढा पण्डुम त्यौहार मनाया जा रहा था, त्यौहार में हिरोली ग्राम के समस्त ग्रामवासी एकत्रित हुए थे। पण्डुम में डोक्कापारा निवासी नंदा मण्डावी भी गया हुआ था कि पण्डुम समाप्त होने के बाद भी देर रात तक उसके घर वापस नही आने पर परिजनो द्वारा पता तलाश किया गया। नंदा मण्डावी की लाश टेकापारा से लगभग 500 मीटर दूर हिरोली मुख्य मार्ग से लगभग 60-70 मीटर अंदर जंगल झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में पायी गई।

अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामलें की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ,दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त होने पर मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर ग्राम हिरोली सरपंचपारा में पुलिस द्वारा दबिश देकर 2 संदिग्ध आरोपीगणों को लाकर पुछताछ किया गया जो उक्त अपराध कारित करना स्वीकार किये। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर किया गया।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This