पुलिस अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में मनाई फूलों की होली, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

Must Read

कोरबा। होली के अवसर पर कोरबा पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सर्वमंगला स्थित प्रशांती वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के साथ फूलों की होली मनाई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर, सीएससी चतुर्वेदी, कुसमुंडा थाना प्रभारी पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारी प्रशांती वृद्ध आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ फूलों की होली खेली और उनसे आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ बैठकर भोजन भी किया और उनके सुख-दुख को साझा किया। पुलिस विभाग की इस पहल से वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों का असली आनंद तब मिलता है जब हम समाज के हर वर्ग के साथ खुशियां बांटते हैं। पुलिस विभाग हमेशा समाज के लोगों के साथ खड़ा है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनापन और संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जाता है।

    Latest News

    Sara Tendulkar : अर्जुन तेंदुलकर की शादी में सारा का जलवा’ पिंक साड़ी में ढाया कहर, भाई की बारात में जमकर किया डांस; देखें...

    Sara Tendulkar : मुंबई/नई दिल्ली।' क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों शहनाइयां गूंज रही...

    More Articles Like This