पुलिस को मिली तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड

Must Read

रायपुर। शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में गिरफ्तार फैजान खान को पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गई है. कोर्ट ने फैजान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस के हवाले किया है. महाराष्ट्र पुलिस का दावा है कि उन्हें फैजान के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने फैजान खान को पंडरी इलाके से आज सुबह गिरफ्तार किया. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए रायपुर कोर्ट में पेश किया. मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैजान खान को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस को सौंपा है.

बता दें कि फैजान खान पर 5 नवंबर को बांद्रा पुलिस को कॉल कर शाहरुख खान से 50 लाख की फिरौती मांगने का आरोप है. फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. जिसके बाद पुलिस ने फैजान को 16 नवंबर को पेश होने का समन भेजा था, लेकिन पुलिस ने उसे आज ही गिरफ्तार कर लिया है.

    Latest News

    Rustam Sarang Assistant Director : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग बने खेल विभाग के सहायक संचालक, शासन ने जारी किया आदेश

    Rustam Sarang Assistant Director , रायपुर — छत्तीसगढ़ के खेल जगत से एक सकारात्मक खबर सामने आ रही है।...

    More Articles Like This