Police got big success, arrested two naxalites with one lakh reward
दंतेवाड़ा। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक लाख के इनामी समेत दो नक्सलियों को गिरफ़्तार किया है। इनामी नक्सली बुधरी मंडावी पर एक लाख रुपये का इनाम है।
बुधरी नक्सल संगठन में केएएमएस अध्यक्ष पर केएम कर रही थी। पुलिस के मुताबिक़, आज सुबह डीआरजी के जवान मारज़ूम के जंगलों में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध महिला और एक पुरुष पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। डीआरजी जवानों ने इन दोनों की पहचान कर गिरफ़्तार कर लिया। दोनों नक्सलियों पर कातेकल्याण थाने में मामले दर्ज हैं।