Police got big success, arrested 10 Naxalites
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दंतेवाड़ा से 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, नक्सली किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे। तभी डीआरजी के जवानों ने बेचापाल के जंगल 10 नक्सली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी नक्सली वाहनो की आगजनी घटना में शामिल थे।
आपको बता दें कि वनांचल क्षेत्र में नक्सलियों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है और किसी बड़े घटना को अंजाम देने की साजिश करते है।