पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर- आमासिवनी इलाके के पुलिस कालोनी में पुलिसकर्मी के पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की खबर हैं। बताया जा रहा हैं कि पुलिस ने संदिग्ध हत्यारे जय को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी यह भी सामने आई हैं कि उसने हत्या की बात कबूली ली हैं। उसने जो खुलासे किये हैं वह चौंकाने वाले हैं। रायपुर पुलिस आज शाम तक इस पूरे मामले का खुलासा कर सकती हैं।

खिसोरा मंडी में दोषियों को बचाने किया जा रहा षड्यंत्र? विनोद आदिले ने किया खुलासा?

जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपी जय मुंबई का रहने वाला हैं। आरोपी के मुताबिक़ मृतका जॉली सिंह और उसके बीच प्रेम सम्बन्ध थे। मृतका जॉली जय पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी। जॉली शादी नहीं करने पर पर उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की भी धमकी देती थी। उसकी लगातार धमकी और ब्लैकमैलिंग से परेशान होकर प्रेमी जय ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की साजिश रची और मुंबई से रायपुर आकर उसकी हत्या कर फरार हो गया।

जानकारी यह भी मिली हैं कि दोनों के बीच पिछले चार-पांच सालो से संबध थे। दोनों की पहचान सोशल मीडिया टिकटॉक, फेसबुक और इस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सूत्रों की मानें तो हत्या के बाद वह फ्लाइट से मुंबई लौटने वाला था लेकिन वह मिस हो गई जिसके बाद वह ट्रेन से यूपी फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफतारी उत्तर प्रदेश से ही की हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से अब राजधानी की पुलिस ने भी राहत की साँस ली हैं।

वैश्विक एकीकरण मापदंडों पर चीन से आगे निकल गया भारत

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This