Thursday, January 22, 2026

नवरात्र पर पुलिस विभाग को मिला सौगात, चार एएसआई बने उपनिरीक्षक

Must Read

बलौदाबाजार। नवरात्र पर्व के शुभ अवसर पर पुलिस विभाग को एक बड़ा तोहफा मिला है। जिले के चार सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति देकर उपनिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने दिनांक 22 सितंबर 2025 को जगसिंह ठाकुर, ईश्वर टोप्पो, गोकुल पटेल एवं श्रवण नेताम के कंधों पर दो-स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारियों के परिवारजन भी मौजूद रहे और गौरवपूर्ण क्षण के सहभागी बने। वर्तमान में उपनिरीक्षक जगसिंह ठाकुर थाना लवन, ईश्वर टोप्पो थाना भाटापारा ग्रामीण, गोकुल पटेल पुलिस सहायता केंद्र निपनिया तथा श्रवण नेताम थाना भाटापारा ग्रामीण में पदस्थ हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है बल्कि पूरे पुलिस बल के मनोबल को भी बढ़ाती है।

    Latest News

    *जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस*

    कांग्रेस ने प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ हुए...

    More Articles Like This