चाकू लहराकर आम नागरिक में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

चाकू लहराकर आम नागरिक में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 * गांधी नगर वार्ड का रहने वाला हैं आरोपी

* बुद्ध मंदिर के सामने से किया गया आरोपी को गिरफ्तार, आरोपी से एक नग लोहे का         धारदार हथियार चाकू को पुलिस ने किया जप्त

*  आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया

    गिरफ्तार हुए आरोपी का नाम

सूरज उर्फ गडरा पिता सुशील मंडावी निवासी गांधी नगर वार्ड, जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.08.2023 को मुखबीर सूचना के आधार उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सिंह (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट के नेतृत्व में बोधघाट पुलिस टीम द्वारा आरोपी सूरज उर्फ गडरा पिता सुशील मंडावी निवासी गांधी नगर वार्ड, जगदलपुर को बुद्ध मंदिर के सामने से धारदार हथियार चाकू को लहराकर आम जनता में मय कारित करने वाले उक्त युवक को पकड़ा गया। जिसे गवाहों के समक्ष समक्ष धारदार हथियार को जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध थाना बोधघाट 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी 1. निरीक्षक दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी बोधघाट,

2. सउनि :- राजकुमार सिंह ।

2. प्रधान आरक्षक लवन पानीग्राही 4. आरक्षक – सुरेश चंद्रवंशी

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This