बदायूँ हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Must Read

बदायूँ हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के बदायूँ में दो हिन्दू बच्चों की हत्या के मामले में फरार जावेद को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जावेद पर यूपी पुलिस ने ₹25,000 का इनाम रखा था। उसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जो उसने एक ऑटो में बनाई है। उसने बताया है कि वह हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था।

साजिद को बदायूँ पुलिस अपने साथ बरेली से ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके द्वारा वीडियो में दिखता है कि उससे कुछ लोग पूछताछ कर रहे हैं। वीडियो में वह बताता दिख रहा है कि वह हत्या के बाद भीड़ के चलते बदायूँ से भाग का दिल्ली चला गया था। वीडियो में वह बताता है कि उसके पास लोगों के फ़ोन आ रहे थे कि उसके भाई साजिद ने बदायूँ में हत्या कर दी है। उसने दावा किया है कि वह आत्मसमर्पण करने दिल्ली से वापस बरेली आया है।

वह वीडियो में लोगों से दावा कर रहा है कि वह बेकसूर है। वह आसपास खड़े लोगों को अपना आधार कार्ड दिखाता है और साथ ही उसने अपना नाम पता भी बताया। ऑटो के पास खड़े लोग उसको एक थाने ले जाने की बात कर रहे हैं। जावेद इस वीडियो में खुद को पुलिस के पास ले जाने की अपील करता दिख रहा है और साथ ही खुद को निर्दोष बता रहा है।

उससे लोगों ने जब हत्या को लेकर पूछा तो उसने कहा कि उसे इस विषय में कोई जानकारी नहीं है, उसने कहा कि जिस घर के बच्चों की हत्या हुई है उससे इन लोगों के अच्छे सम्बन्ध थे। उसे आसपास खड़े लोग चौकी लेकर जाने की बात करते हैं।

हत्या करने वाला जावेद का भाई साजिद पहले ही पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। पुलिस में इस विषय दर्ज करवाई गई FIR के अनुसार, जावेद साजिद के साथ बाइक पर आया था और उसने एक बच्चे पर हमला भी किया। हालाँकि, अभी पुलिस जावेद से पूछताछ कर रही है और अब इस मामले में आगे खुलासा होगा।

Latest News

सरकार ने फिल्मों और OTT कंटेंटे के लिए नियमों में किया बदलाव, अब करना होगा ये काम

केंद्र सरकार ने सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेद तथा व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण...

More Articles Like This