पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार,इनमें दो जीआरपी के जवान भी शामिल

Must Read

पुलिस ने गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार,इनमें दो जीआरपी के जवान भी शामिल

मोहन नगर और भिलाई नगर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों से 19 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया है। इनमें दो जीआरपी के जवान भी शामिल हैं। ये दोनों जवान ओडिशा से गांजा मंगवाकर दुर्ग के तस्करों को सप्लाई करते थे।

पुलिस ने जानकारी दी कि दोनों जवान लंबे समय से गांजा तस्करी से जुड़े हुए हैं। दोनों जवानों से पूछताछ के बाद बाकी नेटवर्क का पता चलेगा। भिलाई नगर पुलिस ने सोमवार को पंथी चौक के पास से मोपेड सवार चिकू हियाल निवासी सेक्टर 7 और रामकुमार निवासी सेक्टर 9 को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 2.220 किलो गांजा जब्त किया गया है। आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर आते थे। वहीं सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर की टीम ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के इलाके से गांजा तस्कर आकाश कुमार को गांजा के साथ पकड़ा है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This