भारत-चीन तनाव पर पीएम मोदी ने किया खुलासा, रिश्तों की दिशा पर दिए संकेत

Must Read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लेक्स फ्रिडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में भारत-चीन संबंधों, भारत-पाकिस्तान मुद्दे, रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका और गोधरा कांड पर विस्तार से चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत और चीन, पड़ोसी होने के नाते, मतभेद स्वाभाविक हैं। लेकिन मतभेदों को टकराव में नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने भारत की शांति की भूमिका पर ज़ोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन घंटे लंबे पॉडकास्ट में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी राय रखी। उन्होंने भारत और चीन के बीच संबंधों को वैश्विक स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। पड़ोसी देशों के बीच मतभेदों को परिवार के सदस्यों के बीच मतभेदों की तरह स्वाभाविक बताया। मोदी ने 2020 में गलवान घाटी में हुई घटना पर दुख जताया और बातचीत के जरिए समाधान खोजने पर जोर दिया।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, उपमुख्यमंत्री साव ने विकास का दिया आश्वासन

मोदी ने कहा कि भारत और चीन के बीच संबंध नए नहीं हैं क्योंकि दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यताएं प्राचीन हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आधुनिक दुनिया में भी, वे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि आप ऐतिहासिक रिकॉर्ड को देखें तो सदियों से भारत और चीन ने एक-दूसरे से सीखा है।’’

    Latest News

    Attention : ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफनाक खेल’ 77 वर्षीय बुजुर्ग से ₹2.25 करोड़ की ठगी

    मुंबई। मायानगरी मुंबई में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर खौफ का माहौल बनाकर एक बुजुर्ग को अपनी ठगी...

    More Articles Like This