PM Modi will attend BJP’s Vijay Sankalp rally in Chhattisgarh today
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। आज कांकेर में भाजपा के विजय संकल्प रैली में शामिल होंगे और सभा को संबोधित करेंगे। लगभग 1 घंटे तक पीएम मोदी कांकेर में रहेंगे। बता दें कि बस्तर में पहले चरण का चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को होने वाला है। बीजेपी ने अब पहले चरण के मतदान के लिए माहौल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।
- नरेंद्र मोदी आज 1.55 बजे रायपुर पहुंचेंगे।
- एयरपोर्ट से कांकेर के लिए रवाना होंगे।
- 2:45 बजे को कांकेर पहुंचेंगे। वहां भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
- कांकेर से 4:10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।
- रायपुर पहुंचकर 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।