Tuesday, February 10, 2026

पीएम मोदी बताएं कि आपके अब्बा ने कितने बच्चे – असदुद्दीन

Must Read

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शब्दों की मर्यादा तार-तार हो रही है। महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से उलझने के बाद अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान दे डाला है। हैदराबाद सांसद ने कहा कि “पीएम मोदी बताएं कि आपके अब्बा ने कितने बच्चे पैदा किए। अमित शाह के अब्बा ने कितने बच्चे पैदा किए। अब कोई संघी बोलेगा ओवैसी तुम्हारे कितने बच्चे हैं तो मेरे छह बच्चे हैं। आपने नहीं किया तो मैं क्या करूं, ये मेरी गलती है क्या?

ओवैसी ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी बोलते हैं मुस्लिम महिला अधिक बच्चे पैदा करती हैं, ये बिल्कुल झूठ है। पीएम मोदी देश को एक नहीं करना चाह रहे हैं, सिर्फ अपने वोट बैंक को एक करना चाह रहे हैं। मोदी बोल रहे हैं सिर्फ आरएसएस की विचारधारा अपना लो एक हो जाओगे। वहीं हैदराबाद सांसद ने ‘एक हैं, तो सेफ हैं’ नारे पर हमला करते हुए कहा कि पीएम मोदी बोलते हैं एक हैं, तो सेफ हैं। 10 साल से सेफ नहीं हैं क्या? मैंने कहा कि एक हैं तो अखंड हैं। उन्हें कोई काम-काज नहीं है, वो सिर्फ डायलॉग लिखते हैं। पीएम मोदी के बोलने का मकसद क्या है? वे किसको एक करना चाह रहे हैं। वे देश को एक नहीं करना चाह रहे हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोलते हुए कहा, “वो बोलते हैं कि ओवैसी तुम हैदराबाद चले जाओ। महाराष्ट्र क्या किसी के बाप का है? सुनो हमारे अब्बा दुनिया में आए तो भारत में आए थे, इसलिए ये जमीन मेरे बाप की भी है. फडणवीस किसके खिलाफ धर्म युद्ध की बात कर रहे हैं, वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। वह प्रदेश के गृह मंत्री हैं फिर भी कितने वाहियात तरीके से बात कह रहे हैं। चुनाव आयोग को भी उनकी बातों का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा, “प्रदेश के गृह मंत्री होते हुए वह वोट जिहाद की बात कर रहे हैं। अगर मेरी किसी पार्टी के नेता का ऐसा बयान होता तो अभी तक मीडिया हमें दूल्हा बना देती और अभी तक यही चलता। कटेंगे तो बटेंगे और एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे कहकर वह अपने वोटरों को पोलराइज्ड कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि अयोध्या हार गए तो क्या वो धर्म युद्ध था? योगी बोल रहे हैं बटेंगे तो कटेंगे ये सीएम की जबान है क्या? कहां बंट रहे हैं तुम्ही तो बुलडोजर से लोगों के घर तोड़ रहे हो। उनकी सरकार में अतीक अहमद को गोली मार दी गई। मेरे ऊपर हमला हुआ। हम मौत से डरने वाले नहीं हैं। गोलियां चलाने वाले को बोल रहा हूं, जिसने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई। ये मुल्क हमारा था, ये मुल्क हमारा है और रहेगा।

    Latest News

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ शराब घोटाला सुप्रीम कोर्ट में चैतन्य बघेल की जमानत पर सुनवाई

    Chhattisgarh Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने चैतन्य बघेल की जमानत को चुनौती देने...

    More Articles Like This