Getting your Trinity Audio player ready...
|
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक एसयूवी की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए वाहन निर्माता लगातार नए मॉडल पेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में Mahindra ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी BE 6 को लॉन्च किया है, जिसे ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अगर आप इसका बेस वेरिएंट Pack One खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानिए 5 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के बाद हर महीने कितनी ईएमआई देनी होगी।
Mahindra BE 6 Pack One की कीमत
Mahindra BE 6 का बेस वेरिएंट Pack One एक्स-शोरूम कीमत पर ₹18.90 लाख में उपलब्ध है। अगर आप इसे दिल्ली में खरीदते हैं, तो इसके साथ करीब ₹78,000 का इंश्योरेंस और ₹18,900 का टीसीएस भी जोड़ना होगा। ऐसे में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब ₹19.91 लाख हो जाती है।
5 लाख की डाउन पेमेंट पर कितनी बनेगी EMI?
अगर आप ₹5 लाख की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बाकी की ₹14.91 लाख की राशि बैंक से लोन लेनी होगी। यदि बैंक आपको 9% सालाना ब्याज दर पर 7 साल के लिए यह लोन देता है, तो आपकी मासिक ईएमआई लगभग ₹23,995 बनेगी।
कुल कितनी पड़ेगी कार की लागत?
सात साल तक हर महीने ₹23,995 की किस्त चुकाने पर आप ब्याज के रूप में करीब ₹5.24 लाख देंगे। यानी कुल मिलाकर Mahindra BE 6 Pack One की ऑन-रोड कीमत और ब्याज मिलाकर आपको यह कार करीब ₹25.15 लाख में पड़ेगी।
किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
Mahindra BE 6 का मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद और आने वाली कई इलेक्ट्रिक एसयूवी से है, जिनमें Hyundai Creta Electric, MG ZS EV, MG Windsor EV और जल्द लॉन्च होने वाली Maruti e-Vitara जैसी कारें शामिल हैं।