जिले में होगी पिंक बूथ की व्यवस्था, अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक होंगी महिलाएं

Must Read

जिले में होगी पिंक बूथ की व्यवस्था, अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक होंगी महिलाएं

बिलासपुर- विधानसभा चुनाव में इस बार महिला सशक्तीकरण की झलक दिखाई देगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नजर डालें तो प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ पिंक बूथों का गठन किया जाएगा। पिंक पोलिंग बूथों की विशेषता ये कि यहां चुनाव अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक महिलाएं ही रहेंगी। पिंक पोलिंग बूथों में महिला अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में सूची बनाई जा रही है।

चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। राजनीतिक दल के साथ ही प्रशासनिक अमला भी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है। मतदान कराने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के अलावा मतदान दलों में शामिल होने वालों की सूची भी बनाई जा रही है। 17 नवंबर को बिलासपुर संभाग के सभी 24 विधानसभा सीटों में वोट डाले जाएंगे। इस बार मतदान के दिन प्रत्येक विधानसभा के आठ मतदान केंद्रों में कुछ खास रहेगा। आठ केंद्रों में महिला मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। जिन आठ केंद्रों को महिलाओं के लिए विशेषतौर पर पिंक बूथ बनाया जाएगा वहां मतदान अधिकारी भी महिलाएं ही रहेंगी। पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान दल में शामिल प्रत्येक सदस्य महिला ही होंगी। इन केंद्रों के लिए महिला अधिकारी व कर्मचारियों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के खास व्यवस्था भी इन केंद्रों में रहेगी।

Latest News

एकता विहार दादरखुर्द के लोगों की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सीसी रोड़ और नाली बनवाने का दिया आश्वासन…

कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन से उनके निवास स्थान पर एकता विहार दादरखुर्द वार्ड क्रमांक...

More Articles Like This