महिलाओं से भरा पिकअप वाहन पलटा.. ड्राइवर सहित दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल

Must Read

Pickup vehicle full of women overturned..

पाटन। ग्राम मर्रा में बुधवार को आयोजित ब्लाक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही महिलाओं से भरा एक पिकअप वाहन जामगांव एम और तर्रा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गया। सुबह 9 बजे के करीब हुई इस घटना में बिहान समूह की दो दर्जन से अधिक महिलाएं घायल हो गई है। इनमें से नौ महिलाओं को गंभीर चोटें आईं है। इन्हें रायपुर मेकाहारा रेफर किया गया है। वहीं शेष घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल झीट में कर सभी को छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार बिहान समूह के जामगांव एम कलस्टर में शामिल विभिन्न गांवों की महिलाएं एक पिकअप वाहन में सवार होकर मर्रा में आयोजित ब्लाक स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इस दौरान ही जामगांव एम और तर्रा के मध्य तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना जैसे ही जनपद पंचायत के सीईओ मुकेश कोठारी को मिली तो उन्होंने तत्काल खंड चिकित्सा अधिकारी डा आशीष शर्मा को दी।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This