तेज रफ्तार में अनियंत्रित हुई पिकअप, श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी पलटी, 35 घायल

Must Read

जशपुर. जिले के मयाली में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में पिकअप में सवार 35 लोगों को चोटें आई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया. यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ की है.

बताया जा रहा है कि चालक पिकअप वाहन को तेजी से चला रहा था. इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना के बाद चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है.

    Latest News

    Board Exam Cheating : बोर्ड परीक्षा न्यूज़ गणित के पेपर में चिट से लिख रहे थे छात्र, उड़नदस्ता टीम ने 3 को रंगे हाथों...

    Board Exam Cheating , सूरजपुर — छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) की 10वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान सूरजपुर जिले...

    More Articles Like This