कोरबा-पाली में पेट्रोल पंप कर्मियों से चाकू की नोक पर लूट, चार नकाबपोश बदमाश फरार

Must Read

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप में रात्रिकालीन ड्यूटी कर रहे दो कर्मचारियों के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। देर रात चार अज्ञात नकाबपोश बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मचारियों को अलग-अलग चाकुओं से धमकाते हुए नगदी लूट ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने पहले कर्मचारियों को डराया-धमकाया और फिर काउंटर में रखी नगदी अपने कब्जे में लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कर्मचारियों ने तत्काल पाली थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों ने रात्रि सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Latest News

    “25 वर्षों की निष्ठा का सम्मान: हरदीबाजार के ‘युवा सम्राट’ गुलशन जायसवाल बने जिला कांग्रेस ग्रामीण के सचिव”

     हरदीबाजार/कोरबा: कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान नेता गुलशन जायसवाल को उनकी कर्मठता और दीर्घकालिक...

    More Articles Like This