खाटूश्यामजी जा रहे यात्रियों पर लोगों ने किया हमला, थाने पर घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

Must Read

खाटूश्यामजी जा  रहे  यात्रियों पर लोगों ने किया हमला, थाने पर घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन

राजस्थान के अलवर में खाटूश्यामजी जा रही पदयात्रा की बस पर समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हमला किए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में हिन्दू संगठनों ने रामगढ़ थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में अब तक पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ कस्बे के छोटी बावड़ी से खाटूश्यामजी रींगस के लिए बस रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान कई भक्त पैदल चल रहे थे। वहीं कुछ बस में सवार थे। पदयात्रा की बस पर 4 किलोमीटर दूर पिपरौली और नाड़का गांव के बीच पहुंची। इसी दौरान बाइक पर आए समुदाय विशेष के दो युवकों ने बस के आगे बाइक लगा दी।

जब चालक ने बाइक हटाने को कहा तो वे मारपीट करने लगे। इस दौरान उपद्रवियों ने खाटूश्यामजी की तस्वीर लगी बैनर को फाड़ कर पैरों से कुचला। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने थाने पर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।

नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा : अलवर में खाटूश्याम जा रही पदयात्रा की बस पर हमले की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मनाक है। शांतिप्रिय राजस्थान में उपद्रवियों को कानून व्यवस्था का कोई भय नहीं है। कांग्रेस सरकार के संरक्षण में जानबूझकर प्रदेश में अराजकता का वातावरण पैदा किया जा रहा है। मेरी सरकार से मांग है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायें।

Latest News

सोनियाडीह में योग व न्यौता भोज का हुआ आयोजन

विकासखण्ड बिलाईगढ़ के मिडिल स्कूल सोनियाडीह में योग एवं न्यौता भोज का आयोजन हुआ। जिसमें सम्मानीय गिरवर निराला जी...

More Articles Like This