मेडिकल कॉलेज में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गमछे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

Must Read

Patient committed suicide by hanging himself in medical college, hanged himself by making a noose

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि मरीज किडनी की बीमारी से जूझ रहा था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं रविवार को स्टोर रूम में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। अस्पताल का स्टाफ जब स्टोर रूम में गया तब घटना का पता चला। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम छन्नू लाल मंडावी (58) है। वह कोंडागांव जिले के बाजार पारा का रहने वाला था। पिछले कई महीनों से बीमार चल रहा था। 24 अगस्त को परिजनों ने इसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। ऐसा बताया जा रहा है कि, अपनी बीमारी की वजह से छन्नू पिछले कई दिनों से परेशान भी था। वहीं रविवार को मौका देखकर मेकाज के स्टोर रूम में चला गया और गमछे से फंदा लगा लिया।

मेकाज का स्टाफ जब स्टोर रूम में पहुंचा तो वहां छन्नू का शव लटकते हुए देखा। फिर इसकी जानकारी मेकाज प्रबंधन और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछ्ताछ जारी है।

Latest News

*नेशनल लोक अदालत: वृद्ध महिला और बेसहारा परिवार को मिला न्याय, लंबित प्रकरणों का सफल निपटारा*

कोरबा। 21 सितंबर 2024 को आयोजित हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में कई वर्षों से लंबित मामलों का सफल निपटारा...

More Articles Like This