यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर किया हंगामा

Must Read

यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर किया हंगामा

बिलासपुर- सफर के दौरान रेलवे यात्रियों की परेशानी दूर करने के बजाय टरकाने का प्रयास करती है। शनिवार को सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन (03253) में यही देखने को मिला। ट्रेन जब सिकंदराबाद से छूटी तब दो कोच के एसी खराब थे। यात्रियों ने उसी समय संबंधित स्टेशन को सूचना दी।

वहां से आगे के स्टेशन में सुधार होने की बात कहकर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। सिकंदराबाद से बिलासपुर तक इसी तरह टरकाते रहे। बिलासपुर पहुंचने के बाद यात्रियों के सब्र का बांध फूट पड़ा। यहां यात्री अड़ गए कि जब तक सुधार नहीं होगा ट्रेन आगे नहीं बढ़ेगी। जमकर हंगामा भी किया। रात 12 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

Latest News

सयुंक्त सचिव भारत सरकार एवं आकांक्षी जिला प्रभारी डॉ. शोभित जैन ने आकांक्षी ब्लॉक तोकापाल का किया भ्रमण

जगदलपुर, 21 सितम्बर 2024/ भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला प्रभारी अधिकारी...

More Articles Like This